Aligarh News: किसानों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: बरला, संवाददाता। भाकियू के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक समस्या पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाकियू ने आलू उत्पादक किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की है कि आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,000 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर अविलंब सरकारी खरीद शुरू की जाए। संघ ने बिना किसी शर्त, आकार या प्रजाति का भेद किए सीधी खरीद की मांग की है। इसके अलावा, शीतगृहों के भंडारण किराए का भुगतान सरकार द्वारा किए जाने तथा आगामी बुआई सत्र में किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान पर 20-20 क्विंटल आलू बीज उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर भाकिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.