अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, ‌वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक कारोबारी की पत्नी के फोटो का दुरुपयोग करते हुए आरोपी ने उस पर अश्लील गीत लगाते हुए वायरल कर दिया। पुलिस ने हाथरस के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बन्नादेवी क्षेत्र के एक इलाके के व्यक्ति लोहे के टीनों पर प्रिंटिंग का निजी कार्य करते हैं। उन्होंने मुकदमे में कहा है कि आठ साल पहले हाथरस के हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्तेदार प्रखर राव उर्फ राणा को अपने साथ कार्य पर लगाया था। काम सीखने के बाद प्रखर ने विश्वासघात करते हुए ग्राहकों को तोड़ना व व्यवसाय को प्रभावित करना शुरू कर दिया। इसके चलते तीन साल पहले उसे काम से हटा दिया, तभी से वह रंजिश मानने लगे। पांच जून को व्यापारी के भाई (जो मजदूरों की व्यवस्था करते हैं) को मोबाइल फोन पर गालीगलौज व धमक...