अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अतरौली। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रामीण स्टेडियम अतरौली में आयोजित दो दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में अपना परचम लहराया। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में सोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया। कैलाश द्वितीय और रामकुमार तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में भी सोनू प्रथम, कैलाश द्वितीय और विकास तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अरमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। समीर द्वितीय और रामकुमार तृतीय रहे। लंबी कूद में अरमान ने शानदार छलांग लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामकुमार द्वितीय और विकास तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News:...