अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। कायस्थ पाठशाला सोसायटी सवालों के घेरे में आ गई है। सोसाइटी सदस्य ने चुनाव में धांधेलबाजी, पुरानी सोसाइटी में युवाओं को शामिल नहीं करने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में सदस्य अनूप कुमार सक्सेना ने कहा कि कायस्थ पाठशाला सोसाइटी ने 2016 से पहले 35 वर्षों तक चुनाव ही नहीं कराया था। कायस्थ समाज के प्रयासों से 2016 में 35 वर्षों के बाद सार्वजनिक रूप से चुनाव तो कराया गया लेकिन वहां के सदस्यों तक को सूचना नहीं दी गई और चुनाव में बहुत ही कम सदस्य भाग ले पाये एवं समाज से जो लोग लड़ रहे थे। अधिकतर पदों पर उनके नामांकन को अवैध घोषित कर दिया गया। इसके संबंध में एक वाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। 2021 के भी चुनाव में सम...