अलीगढ़, सितम्बर 5 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेस पार्टी जिला एवं शहर कार्यालय प्रभारी पुरुषोत्तम दास का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेसजनों और स्थानीय राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनको हार्टअटैक आया था।पुरुषोत्तम दास के निधन पर कांग्रेसी नेता उनके गांव पड़ियावली पहुंचे जहां पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर, नगर अध्यक्ष नवेद खान, जिला संगठन उपाध्यक्ष मो. जियाउद्दीन राही, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, गिरिवर शर्मा, सागर सिंह तोमर समेत अन्य कांग्रेसी नेता पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। परिवार को कांग्रेसियों ने ढांढस बंधाया। कांग्रेस पार्टी का झंडा अर्पित किया गया। विवेक बंसल ने कहा पुरुषोत्तम दास के...