अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। चार दिवसीय दरगाह शमशुल आरफीन शाहजमल का सालाना 764वां उर्स मुबारक सोमवार को समापन हो गया। 21 अगस्त को शुरू हुआ उर्स मुबारक 24 अगस्त तक चला। पहले दिन मिलाद शरीफ, दूसरे और तीसरे दिन रात में महफिले समां, जिसमें कव्वालियां हुईं। कव्वाल शमीम अनवर, शाहिद, नईम, साबरी जमीर, समीर जहांगीरपुर नोएडा ने शिरकत की। कार्यक्रम का समापन रंग पढ़कर हुआ। फातिहा नावेद इकबाल सज्जाद ने कराई। लोगों को खाने की व्यवस्था रही। वक़्फ़ 63 कमेटी के सचिव ने उर्स कमेटी के भूरा भारती, अयूब चौधरी, इमरान बिलटू, इकराम कुरैशी का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...