Aligarh News: कर्नल आभास अवस्थी ने छात्रों को किया प्रेरित
अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: इगलास। यूनिवर्सल कॉलेज इगलास में आयोजित कार्यक्रम में 8 यूपी बटालियन एनसीसी, अलीगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आभास अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कॉलेज परिवार ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कर्नल अवस्थी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना का महत्व बताते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एसबी कॉलेज : एनसीसी में नामांकन को छात्र-छात्राओं में उत्साह यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.