अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं तो विकसित कर दी गईं, लेकिन आज भी अस्पताल के पास अपनी एंबुलेंस सेवा नहीं है। ऐसे में गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर करने के दौरान 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का इंतजार करना पड़ता है। कई बार इस इंतजार में मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है। अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), ओटी, सीटी स्कैन सहित अन्य आधुनिक जांच सुविधाएं और 300 बेड की क्षमता उपलब्ध है। कोविड काल में यह अस्पताल डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में भी संचालित रहा। हाल ही में क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन भी तैयार हो चुका है, लेकिन मरीजों के सुरक्षित और त्वरित रेफरल के लिए अस्पताल की अपनी एंबुलेंस अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।...