Aligarh News: करवाचौथ पर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। करवाचौथ के दिन गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से बिजली गायब रहने और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आईं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बावजूद उन्हें बिजली आपूर्ति बहाल होने का स्पष्ट समय नहीं बताया जा रहा है। एडीए कॉलोनी, अवंतिका फेस-1 और रामघाट रोड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सुबह नौ बजे से बिजली गायब रही। कुछ देर के लिए आपूर्ति आई, लेकिन फिर चली गई। यहां ट्रिपिंग की समस्या भी लगातार बनी रही। कालीदह तिराहे और सब्जी मंडी क्षेत्र में भी बिजली के बार-बार आने-जाने से लोग परेशान रहे। क्वार्सी के आनंद विहार कॉलोनी क्षेत्र में काफी समय से बिजली नहीं आने की शिकायत रही। वहीं क्वार्सी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि करीब एक सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.