अलीगढ़, जुलाई 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। अलीगढ़ विकास कल्याण समिति ने श्याम नगर में विद्युत करंट से हुई महिला की मौत के लिए सीधे संबंधित विद्युत अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। समिति के चेयरमैन पंकज धीरज और अध्यक्ष डॉ इशम खां ने श्याम नगर में महिला रजनी शर्मा की दर्दनाक मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। साथ ही प्रदेश सरकार से क्षेत्र के संबंधित विद्युत अधिकारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश अलीगढ़ के पुलिस प्रशासन को देने की अपेक्षा की है। क्योंकि इस अकाल मौत के लिए विद्युत विभाग पूरी तरह जिम्मेदार है। साथ ही आगे इस तरह की दुर्घटनाएं न हों। इसके लिए विभाग को सख्त लिखित निर्देश देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...