Aligarh News: करंट से नाबालिग की मौत ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा
अलीगढ़, सितम्बर 16 -- Aligarh News: n बहला-फुसलाकर मजदूरी के लिए अलीपुर गांव ले गया था राकेश n बिना बताए ट्रैक्टर बढ़ाया आगे, एलटी लाइन की चपेट में आने पर झुलसामडराक। कस्बा के समस्तपुर कीरत में एक 13 वर्षीय नाबालिग की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पिता रेशम पाल की तहरीर पर आरोपी राकेश के खिलाफ लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।तहरीर के मुताबिक, 11 सितंबर को राकेश नाबालिग करन तौमर को बहला-फुसलाकर मजदूरी के लिए अलीपुर ले गया था। वहां उसने करन को बिना बताए ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया, जिससे ऊपर से गुजर रही एलटी बिजली लाइन की चपेट में आने से वह झुलस गया।दोपहर बाद आरोपी के परिवार ने घटना की सूचना दी। परिजन जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो करन मृत मिला। पिता ने राकेश पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.