Aligarh News: कमेला रोड पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई
अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय की ओर से बुधवार को कमेला पार्किंग में चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें कूड़ा उठान करने वाली कंपनी अर्बन एनवाइरोटेक के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 70 कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उनको दवा वितरित की गई। कर्मचारियों को ईएसआई के लाभ भी बताए गए। अर्बन एनवाइरोटेक के प्रोजेक्ट हेड मो. एहसान सैफी ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच को आगे भी शिविर लगवाए जाएंगे। चिकित्सकों की टीम वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. मीना यादव, रमेश कुमार सिंह, नीरज देवी, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला शामिल रहे। इस मौके पर अर्बन कंपनी से प्रोजेक्ट हेड मो. एहसान सैफी, मोहित, उपेंद्र सिंह, राजकुमार, राजकुमार यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 150 कामगार महिलाओं की स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.