अलीगढ़, अगस्त 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। स्वर्ण जयंती नगर, शिव धाम में एक महीने के लिए चल रही शिव महा पुराण के चौथे दिन रविवार को व्यास पीठ से दंडी स्वामी मुरलीधरानंद सरस्वती ने सृष्टि का निर्माण कैसे शुरू हुआ का वर्णन किया। आयोजन कर्ता संजय शर्मा, रागिनी शर्मा ने बताया कि मां नर्मदा नदी से निकला हर कंकण शिव है और नर्मदेश्वर शिवलिंग के दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यजमान अर्चना वार्ष्णेय और संजीव रहे। इस अवसर पर गौरी, राम प्रकाश भारद्वाज, राम प्रसाद वार्ष्णेय, नरेंद्र सिंह, मीरा दीक्षित, शिखा त्रिवेदी, नंदिनी, मान्या, अदिति, दीपिका उपस्थित रहे। पंडित प्रभात भारद्वाज ने सुबह 7 बजे से 9 बजे रुद्राभिषेक कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...