अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी में ऑफिस से लौट रहे युवक पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सिर में 10 टांके आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव देवसैनी निवासी हरपाल निजी कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि वह दफ्तर से घर लौट रहा था। रास्ते में हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। गंभीर हालत में उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...