Aligarh News: ऑटो में बैठे यात्री के पर्स से आठ हजार उड़ाए, दबोचा
अलीगढ़, अक्टूबर 19 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में जेबकतरे ने यात्री के पर्स से आठ हजार रुपये पार कर दिए। बैग हिलने पर यात्री को शक हुआ तो आरोपी भागने लगा। शोर पर लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और तलाशी में 500-500 के 16 नोट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। रामबाग कॉलोनी निवासी भरत सिंह के अनुसार रविवार को वह अपने भाई तेजवीर सिंह के साथ घर से मामू-भांजा बाजार जा रहे थे। फुलवारी गेस्ट हाउस से दोनों ऑटो रिक्शा में बैठे। दोपहर करीब 12:20 बजे ऑटो देवत्र हॉस्पीटल के पास पहुंचा था कि बराबर में बैठे लड़के ने उनके पर्स से आठ हजार रुपये निकाल लिए। बैग हिलता महसूस होने पर उन्होंने तुरंत चेक किया तो बराबर वाला लड़का भागने लगा। शोर मचाने पर आम लोगों के सहयोग से उसे पकड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.