Aligarh News: ऑटो में बिठाकर सवारी को लूटने वाले गिरोह के दो शातिर दबोचे
अलीगढ़, सितम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सवारी बनाकर ऑटो में बैठाने और सुनसान जगह पर ले जाकर लूटने वाले गिरोह का रविवार को क्वार्सी पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद हुआ है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि रविवार तड़के पौने तीन बजे एसआई अरुण तेवतिया की टीम ने एटा चुंगी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने बताया कि बन्नादेवी बस स्टैंड वाली लूट के आरोपी सूर्य विहार पार्क के पास खड़े हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। इनके नाम डालचंद नगला निवासी आकाश पुत्र प्रभुदयाल व गोविंद नगर निवासी राकेश बताया। तलाशी में इनके पास से 700 रुपये और मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि 20 दिन पहले बन्नादेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.