अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। सामाजिक संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति, मेरी पहचान) की ओर से आगरा रोड स्थित एस.आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल Rs.21,000 की नगद पुरस्कार राशि, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में जतिन कुमार ने प्रथम, भैरव शर्मा ने द्वितीय, करन तोमर एवं त्विशा वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से तृतीय, हितेश एवं पूर्वा उपाध्याय ने संयुक्त रूप से चतुर्थ, अर्णव एवं भव्या सक्सेना ने संयुक्त रूप से पंचम, पृथ्वी सिंह ने षष्ठ, नमन राज यादव ने सप्तम, तनिष्क पचलौरिया ने अष्टम, शिवांश गुप्ता ने नवम तथा आर्जव जैन ने दशम स्थान प्राप्त किया। सहभागिता करने वाले...