अलीगढ़, जुलाई 4 -- Aligarh News: न मासूम वंश को नम आंखों से दी अंतिम विदाई n पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार चंडौस, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव एलमपुरा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 11 वर्षीय वंश प्रताप का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

पुलिस की कार्रवाईपुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी है। साथ ही देर रात जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को हुए हादसे में कक्षा चार का छात्र वंश प्रताप पुत्र कालीचरन अपने तयेरे भाई अभय प्रताप के साथ कस्बा चंडौस से समोसे लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे ...