Aligarh News: एलएलएम छात्रों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
अलीगढ़, जुलाई 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विधि संकाय में एलएलएम प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष के छात्रों ने उपस्थिति की कमी के आधार पर परिणाम रोके जाने के विरोध में कुलपति को तीसरा और अंतिम ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि संबंधित शिक्षकों ने न सिर्फ कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लीं, बल्कि यूजीसी के न्यूनतम व्याख्यान मानकों को पूरा दिखाने के लिए आधिकारिक उपस्थिति रिकॉर्ड में हेराफेरी और जालसाजी की।ज्ञापन के अनुसार, इससे पहले 20 जून और 27 जून को भी परीक्षा नियंत्रक, प्रति-कुलपति तथा कुलपति कार्यालय को इस संबंध में विस्तृत शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: डीयू ईसीए ट्रायल 15 जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.