Aligarh News: एटीएम में चोरी करने वाले छह आरोपी डकैती की योजना बनाते पकड़े
अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र में कुछ दिन पहले एटीएम में चोरी व तोड़फोड़ करने वाले गिरोह के तीन लोगों को रविवार को पुलिस ने दबोच लिया। ये लोग डकैती की योजना बना रहे थे। इनके पास से तीन तमंचे, चोरी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि 20 जुलाई की रात में मेलरोज बाईपास स्थित लक्ष्मीपुर मोड़ के पास स्थित इंडिया एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे, एटीएम का डायलर चोरी करने व एटीएम का लॉक तोड़ने की घटना हुई थी। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी के आधार पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम भुजपुरा नगला आशिक अली निवासी अर्जुन पुत्र स्व. गजेंद्र सिंह, खैर रोड चरकवालान निवासी अंशुल कुमार पुत्र चंद्रपाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.