अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: बाइक चलाने के लिए विजय को अपने साथ ले गया जय प्रकाश बरला, संवाददाता। कस्बा के दो लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत की की सबसे मार्मिक बात यह है कि जयप्रकाश को मोटरसाइकिल चलानी नहीं आती थी। कछला जाने के लिए उन्होंने गांव के विजय उर्फ बाबू को अपने साथ सिर्फ इसलिए चलने के लिए कहा था ताकि वह बाइक चला सके। किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर दोनों की जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।छह माह के बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया: मृतक विजय उर्फ बाबू की शादी लगभग दस वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, पांच वर्षीय बेटी और मात्र छह माह का दूधमुंहा बेटा छोड़ गए हैं। पिता की मौत से दोनों मासूम बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में जब बाबू का छह माह का बेटा बिलख रहा था, तब वहां मौजूद हर ...