Aligarh News: एएमयू ने गठित किया एंटी-रैगिंग स्क्वॉड
अलीगढ़, नवम्बर 19 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक सख्त एंटी-रैगिंग स्क्वॉड का गठन किया है, ताकि छात्रों को एक सुरक्षित वातावरण मिल सके। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि रैगिंग के मामलों में 'शून्य सहिष्णुता' की नीति अपनाई जाएगी। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बने इस दल में अनुभवी शिक्षक और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं, जो परिसर की कड़ी निगरानी करेंगे। प्रॉक्टर ने कहा कि स्क्वॉड का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बिना किसी डर या दबाव के पढ़ने का माहौल देना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि रैगिंग जैसे कृत्यों को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत करना और समय पर कार्रवाई करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.