अलीगढ़, अक्टूबर 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र में एएमयू के पीएचडी छात्र के कमरे से लैपटॉप व फोन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फिरदौस नगर स्थित एलिगेंट बॉयज पीजी में रहने वाले फरदीन खान ने 12 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि वह एएमयू में लॉ सेकेंड ईयर के पीएचडी छात्र हैं। 10 अक्टूबर की सुबह सात बजे सोकर उठने पर फरदीन ने फोन चेक किया तो नहीं मिला। चेयर पर रखा बैग भी गायब था, जिसमें लैपटॉप, आधार, एटीएम, पैन कार्ड, छात्र आईडी कार्ड व एक हजार रुपये नकद थे। यह भी पढ़ें- Gonda News: चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद इसके अलावा उनका फोन भी चोरी हो गया। सीसीटीवी में एक आरोपी कैद हुआ था। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद जिले के थाना धोज क...