अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू और न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), नरौरा परमाणु बिजलीघर के बीच बिजलीघर के आसपास के क्षेत्रों में महामारी विज्ञान संबंधी स्वास्थ्य एवं आहार सर्वेक्षण कराने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। हस्ताक्षर समारोह में एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून, कुलसचिव प्रो. आसिम जफर, नरौरा परमाणु बिजलीघर के स्टेशन निदेशक अमरनाथ ठाकुर, मुख्य अन्वेषक प्रो. एम. अतहर अंसारी, सह-मुख्य अन्वेषक डॉ. अली जाफर आब्दी और नरौरा परमाणु बिजलीघर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. नइमा खातून ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की शोध परियोजनाओं से विश्वविद्यालय को अपनी शैक्षणिक और वैज्ञानिक विशेषज्ञता का उपयोग सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में...