अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद कुछ देर तक तेज बारिश हुई। बारिश के साथ हवा भी चलने लगी, जिससे वातावरण में घुली उमस कम हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। हवा की रफ्तार सुबह से ही काफी धीमी रही। धूप और बादलों के बीच दिनभर मौसम आंख-मिचौली करता रहा। कुछ समय के लिए बादल छाने पर लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल छंटने के बाद तेज धूप निकल आती थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत हवा बंद रहने से उमस का असर और ज्यादा महसूस हो रहा था। पंखे और कूलर चलने के बावजूद घरों और दुकानों में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपह...