Aligarh News: उमस ने किया बेहाल, बादलों ने भी नहीं दी राहत
अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही देख बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन रात तक एक बूंद भी पानी नहीं बरसा। हवा लगभग थमी रहने के कारण वातावरण में नमी बढ़ती गई और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। घरों और बाजारों में कूलर-पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- Banka News: दिनभर रही उमस भरी गर्मी, शाम ढलते ही हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना मौसम हर दिन बदल रहा है। रविवार को बादलों की मौजूदगी से धूप की तीव्रता कुछ कम रही, लेकिन हवा नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.