अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। सोमवार को सुबह से जारी भीषण गर्मी और उमस के बाद दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब चार बजे हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तेज धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ गई थी, जिससे लोग बेहाल थे। बारिश की फुहारें पड़ते ही मौसम सुहावना हो गया। वहीं, धान की खेती कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। किसान जगदीश यादव और रणवीर सिंह ने बताया कि इस समय पर हुई वर्षा से धान की फसल को भरपूर लाभ मिलेगा और सिंचाई की जरूरत कम होगी। यह भी पढ़ें- Basti News: उमस से बेहाल लोगों को बारिश ने दी राहत, किसानों के खिले चेहरे यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से राहत यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन की पहली सोम...