अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इन दिनों मौसम अजीब ही रंग दिखा रहा है। मानसून की दस्तक के बाद भी बादलों की बेरुखी बनी हुई है। आसमान पर बादल छा तो जाते हैं, पर खुलकर बरसते नहीं। सोमवार तड़के कुछ स्थानों पर ही बूंदाबांदी हुई। हवा भी थम सी गई है, जिससे वातावरण में उमस बढ़ गई है। दोपहर के समय बाहर तीखी धूप और घर के अंदर घुटन ने जीना मुहाल कर रखा है। तापमान भी स्थिर है। बारिश के इंतजार में लोग अब हर रोज आसमान को निहारने लगे हैं। मौसम विभाग द्वारा लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। समय-समय पर अलर्ट भी जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इन संभावनाओं और अलर्ट के हिसाब से मौसम में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा। सोमवार को तड़के बूंदाबांदी हुई, फिर दिन चढ़ते ही धूप खिल उठी। हवा न चलने से उमस बढ़ गई। कभी बादल तो कभी धूप, दिनभर आ...