अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। दवा कारोबारी राजीव जैन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की अनुमति पर महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने राजीव जैन को मनोनयन पत्र सौंपा। महानगर महामंत्री घनश्याम दास जैन ने पटका पहना कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता ने पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने मोती की माला पहना कर अभिनंदन किया। करण मित्तल, अनुपम वार्ष्णेय, विनय जैन, जगमोहन शर्मा, यशमणि जैन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...