अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता उदय प्रीमियर लीग (यूपीएल-5) में बुधवार को खेले गए मुकाबले में उदय नाइट निंजाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उदय केंटो शर्ट को 8 विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ निंजाज की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी नाइट निंजाज की टीम ने केंटो शर्ट को निर्धारित 14 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन तक ही सीमित रखा। टीम की ओर से डीपीआई ने 27 गेंदों में 43 रन (1 चौका, 4 छक्के) और अभिषेक जॉर्डन ने 15 गेंदों में 36 रन (1 चौका, 4 छक्के) की तेज पारी खेली। यह भी पढ़ें- Aligarh News: आयुष की तूफानी पारी से जीती कलकत्ता होजरी इसके अलावा महक ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट निंजाज की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। ...