अलीगढ़, अगस्त 3 -- Aligarh News: अलीगढ़ । इमेज क्लासेज में द्वितीय पीटीएम पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक मो. नवाब इब्राहिम ने बताया कि समारोह में ऑनलाइन और ऑफ लाइन के सभी कक्षाओं के प्रथम तीन मेधावियों को मुख्य अतिथि डॉ. शारिक अकील ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को स्वास्थ्य एवं प्रभावी अध्ययन पद्धति, अभिभावकों को बच्चों, अपनी सेहत पर ध्यान देने, शिक्षकों को सतत प्रेरणा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्साह भर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...