अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: खैर। बरका चौकी क्षेत्र के गांव मऊ में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 24 जुलाई को गांव मऊ निवासी रवि का अपनी पत्नी विमलेश से घरेलू विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने ट्रैक्टर के नुकीले कीले से पत्नी पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इससे पहले आरोपित सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी ह...