अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी से चोरी का माल बरामद करने पहुंची पुलिस टीम को उसके माता-पिता ने कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी के पिता और मां ने पुलिसकर्मियों को घर के एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। यह भी पढ़ें- केस उठाने की धमकी और दो लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तारघटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही रोरावर थाने के अलावा लोधा, सासनी गेट और देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ नगर प्रथम संजीव कुमार और एसपी सिटी आदित्य बंसल की मौजूदगी में पुलिस ने ताला तोड़कर क्राइम इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिय...