अलीगढ़, सितम्बर 5 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जन्माष्टमी पर मंदिर में आरती किए जाने को लेकर ग्रीन पार्क में उपजा विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया। पुलिस की मौजूदगी में सोसायटी व ग्रीन पार्क के बिल्डर के बीच वार्ता के होने के बाद मंदिर में आरती होने पर सहमति बनी।थाना महुआखेड़ा में ग्रीन पार्क के नाम से फ्लैट बने हैं। ग्रीन पार्क सोसाइटी में कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में होने वाली महाआरती विवाद हो गया था। बिल्डर ने कहा था कि आरती नहीं होगी। इसको लेकर सोसायटी के लोगों ने विरोध किया था। मामला पुराने समय से चला आ रहा विवाद है। हालांकि शुक्रवार को एएसपी एवं आईपीएस श्रेष्ठा जैन के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद मंदिर में रात को महाआरती होने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की...