अलीगढ़, अक्टूबर 11 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में पांच दिन पहले आरएसएस पदाधिकारी से मारपीट व हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। स्वर्ण जयंती नगर स्थित रॉयल कोवेरी सोसायटी निवासी रजत सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अलीगढ़ महानगर विद्यार्थी प्रमुख हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने मुकदमे में कहा था कि सात अक्टूबर की रात को वह बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में स्वर्ण जयंती नगर स्थित शराब की दुकान के पास सड़क पर एक टेंपो खड़ा था। उन्होंने चालक से टेंपो हटाने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। हमलावरों ने रजत के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। एक...