Aligarh News: आयुष की तूफानी पारी से जीती कलकत्ता होजरी
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता उदय प्रीमियर लीग (यूपीएल-5) के लीग मुकाबले में उदय कलकत्ता होजरी ने उदय एसएस ट्रेडर्स को 55 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कलकत्ता होजरी ने निर्धारित 14 ओवर में 5 विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एसएस ट्रेडर्स की टीम 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।उदय कलकत्ता होजरी की ओर से आयुष गुप्ता ने मात्र 48 गेंदों में 157 रन की विस्फोटक पारी खेली। जिसमें 17 छक्के एवं 12 चौके शामिल हैं, उनके अलावा विश्वास गुप्ता ने 35 रन का योगदान दिया। आयुष की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 14 ओवर में 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। 247 रन जैसे पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस ट्रेडर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। विकेटकीपर बल्लेबाज मनीष मैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.