अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की हालत जेएन मेडिकल कॉलेज में स्थिर बनी हुई है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय सुनील कुमार राजानी की मामूभांजा बाजार में गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे सुनील ने घर में ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को सीने में गोली मार ली थी। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास, समय रहते बची जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...