अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस अलर्ट है। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। ये डायवर्जन शुक्रवार शाम चार बजे से देररात दो बजे तक लागू रहेगा। टीआई विनय सागर शुक्ल के अनुसार दिल्ली, खुर्जा, गभाना की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों का भांकरी, महरावल कट, खेरेश्वर चौराहा, आगरा चेंजर, मथुरा चेंजर व बौनेर तिराहा से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यो वाहन हाईवे बाईपास जीटी रोड होकर निकलेंगे। इसी तरह खैर, टप्पल की तरफ से आने वाले वाहन खेरेश्वर चौराहे से जीटी रोड हाईवे बाईपास होकर, मथुरा, इग्लास की तरफ से आने वाले वाहन मथुरा चेंजर से जीटी रोड हाईवे बाईपास पर, आगरा की तरफ से आने वाले वाहन आगरा चेंजर से जीटी...