अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुए चरणबद्ध आंदोलन के तहत नर्सिंग स्टाफ ने सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य नहीं किया। इस दौरान डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं संभाली। गुरुवार को लखनऊ में डीजी ऑफिस का घेराव करने की घोषणा की है। राजकीय नर्सेस संघ के तत्वावधान में नर्सिंग स्टाफ 9 अक्टूबर से आंदोलनरत है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध किया गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल व अन्य इकाइयों में नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नर्सिंग अधिकारियों क...