Aligarh News: अश्लील वीडियो बनाकर युवक से 99,200 हजार रुपये की ठगी
अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अश्लील वीडियो बनाकर युवक से हैकर्स ने 99 हजार रुपए की ठगी कर ली। शातिर युवती ने वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाई थी। बाद में ब्लैकमेल कर रुपए खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। फोन पर युवती बातचीत कर रही थी। इसी बीच युवती ने युवक की अश्लील वीडियो बना ली। कुछ देर बात दूसरे नंबर से युवती की कॉल आई और रुपयों की मांग कर दी। विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। दहशत में आए युवक ने बताए गए मोबाइल नंबर पर 99.200 रुपए खाते में डाल दिए। घटना के बाद युवक को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.