Aligarh News: अवैध हथियारों के साथ दो शातिर किए गिरफ्तार
अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: गोंडा। थाना प्रभारी गौंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नयाबांस नहर से किनमासा की तरफ जाने वाले मार्ग से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान उमेश पुत्र राम शर्मा निवासी- लोधा नगरिया, थाना लोधा, और संजय पुत्र सतपाल निवासी खैराबाद रोड, इन्द्रानगर, थाना देहलीगेट, के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त उमेश के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त संजय के पास से एक अवैध देशी छुरा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त उमेश के खिलाफ थाना जवां, देहलीगेट, जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन और थाना गौंडा में आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट सहित करीब 8 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.