Aligarh News: अवैध मिट्टी खनन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: गोरई। थाना पुलिस ने बेसवां क्षेत्र में शनिवार रात छापेमारी कर मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें की जा रही थीं। इस पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा ने टीम गठित की। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बेसवां क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने खनन में प्रयुक्त मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और थाने लाकर सीज कर दिया।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खनन माफियाओं में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.