अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ जंक्शन ने बुधवार को तीन शराब तस्करों को स्टेशन से दबोचा। तीनों ही तस्कर अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ एवं जीआरपी अलीगढ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी वाले तीन अभियुक्तों को अवैध 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रेलवे स्टेशन अलीगढ जंक्शन की नई बिल्डिंग के पास स्वचालित सीढ़ी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जिपेश पुत्र बैजू यादव उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम गिया थाना सोरबाजार जिला सहरसा बिहार, टोनीश पुत्र परमानंद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सितुआहा थाना सलखुआ जिला सहरसा बिहार, नील सागर कुमार पुत्र विद्यानंद शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम-सितुआहा थाना सलखुआ जिला सहरसा बिहार निव...