अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले खेले गए। लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, अयोध्या की टीमों ने मुकाबले में जीत दर्ज की।क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को लखनऊ बनाम बस्ती मंडल, झांसी बनाम प्रयागराज मंडल, वाराणसी बनाम मिर्जापुर मंडल, अलीगढ़ बनाम आगरा मंडल, आजमगढ़ बनाम सहारनपुर मंडल, अयोध्या बनाम झांसी मंडल, गोरखपुर बनाम कानपुर मंडल, वाराणसी बनाम बरेली मंडल, अलीगढ़ बनाम देवीपाटन मंडल और प्रयागराज बनाम मुरादाबाद मंडल की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के ...