Aligarh News: अभियान में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 15 चालान, 8 सीज
अलीगढ़, जुलाई 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक मिशन सेफ फ्यूचर के तहत अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्कूलों के अनधिकृत वाहनों के विरुद्ध चालान व बंद किए जाने की कार्रवाई की।एआरटीओ सत्येंद्र कुमार व पीटीओ ज्योति मिश्रा ने टीम के साथ विभिन्न मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों में फिटनेस व परमिट न होने की कमियां सामने आईं। टीम ने इस दौरान 15 स्कूली वाहनों के चालान किए। साथ ही 8 स्कूली वाहनों को निरुद्ध किया गया। इस कार्रवाई में अलबरकात स्कूल, आयशा तरीन स्कूल, अलीगढ़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ इस्लामिक स्कूल, गगन पब्लिक स्कूल व अन्य स्कूलों में संचालित वाहन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: एआरटीओ ने पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.