अलीगढ़, अक्टूबर 29 -- Aligarh News: अलीगढ। बैंकों द्वारा अनावश्यक चार्ज की कटौती किए जाने के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी नगर संगीता देवी के माध्यम से एक ज्ञापन क्रेंदीय वित्त मंत्री भेजा। व्यापारियों ने कहा कि नगद लेनदेन की सीमा आयकर कानून के हिसाब से Rs.20000/ निर्धारित की गई है। व्यापारियों ने सरकारी बैंकों को सातों दिन खोलें जाने की मांग की। बैंकों द्वारा बचत खाते पर मामूली ब्याज दिया जाता है तथा चालू खाते पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता है। मिनिमम बैलेंस पेनेल्टी को समाप्त किया जाए। बैंक खातों से अनावश्यक रूप से की जा रही कटौती को तत्काल बंद किया जाए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: व्यापारियों ने तहसील में उठाईं बैंकिंग समस्याएं चेक बाउंस पर ...