Aligarh News: अनफिट वाहन से निकाल बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया
अलीगढ़, अगस्त 1 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग की टीम लगातार स्कूली वाहनों की चेकिंग में लगी है। शुक्रवार को टीम ने खैर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वैन में स्कूल के बच्चे बुरी तरह से ठूंसे हुए पाए गए। टीम ने तुरंत वाहन को सीज करने की कार्रवाई की।एआरटीओ सान्या के मुताबिक केबीसी स्कूल के बच्चे वैन में बैठे हुए थे। वाहन को रोक कर जांच की तो वह अनफिट पाया गया। इसके बाद बच्चों को उस वाहन से उतार कर सरकारी वाहन के माध्यम से स्कूल तक सुरक्षित पहुंचाया गया। वाहन को सीज कर कोतवाली खैर में बंद किया गया। इस दौरान टीम ने इगलास क्षेत्र में पांच चालान किए। इसके अलावा मोरंग से लदा वाहन निर्धारित क्षमता से 67 टन अधिक ओवरलोड पाया गया। वाहन का 1.80 लाख का चालान किया गया। वाहन को थाना इगलास में बंद कराया गया। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.