अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री रामलीला महोत्सव 2026 अचल ताल स्थित श्री रामलीला मैदान पर 3 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होने जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रामलीला मैदान एवं अचल सरोवर का दौरा किया गया। प्रशासनिक अधिकारी एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एसपी सिटी आदित्य बंसल, एसीएम प्रथम विवेक भदौरिया, सीओ सेकंड धनंजय सिंह, थाना अध्यक्ष गांधी पार्क राजेश कुमार शर्मा द्वारा रामलीला मैदान व अचल सरोवर का निरीक्षण किया गया। 3 अक्टूबर से होने वाले रामलीला महोत्सव में राम बारात, सरयू पार लीला, काली की सवारी, हनुमान जी की सवारी, रावण दहन मेला जैसे आयोजनों पर महोत्सव समिति के पदाधिकारियों से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रामलीला महोत्सव में दो भजन संध्या, कवि सम्मेलन और दंगल होंगे आकर्षण का केंद्र रामलीला में आने वाले ...