अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अतरौली। नगर में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। बारात का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीराम बारात का शुभारंभ रामलीला समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश अरोरा ने अपनी पत्नी के साथ आरती कर किया। इसके बाद बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। बारात के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने तैयारियां की थीं। पूरे मार्ग में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। राम बारात में तमाम धार्मिक झांकियां आदि सम्मिलित रहे राम बारात में दिल्ली और बुलंदशहर से आई बेंड ने भगवान के भक्ति के भजन गाए गये। यह भी पढ़ें- Bijnor News: धूमध...