अलीगढ़, नवम्बर 16 -- Aligarh News: अलीगढ़। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार में रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार रामघाट रोड स्थित रामबाग कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बाबूराम पुत्र सोरन सिंह रविवार सुबह किसी काम से कुलदीप विहार गए थे। वहां अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आनन-फानन घायल को रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...